Click the selector to translate the page!

5 Kg punjabi mutton masala curry लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
5 Kg punjabi mutton masala curry लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

9.10.20

5 Kg punjabi mutton masala curry

 5 किलों पंजाबी मटन मसाला करी बनाने की विधि।

नमस्ते दोस्तो !

5 किलों पंजाबी मटन मसाला करी बनाने की विधि।

नॉन वेज रेसिपी , के तहत। 5 किलों पंजाबी मटन मसाला करी बनाने की विधि। शेय्र करना चाहता हूँ। पंजाबी मटन मसाला का ग्रेवी कलर एक दम लाल और ग्रेवी गाढ़ा और स्वांद अधिक स्वादिष्ट होता हैं। कारण यह हैं। की प्याज - टमाटर और सभी मसाले मटन के साथ अच्छी तरह से मटन को लेपेट लेते हैं। और आप को इंडियन रेसिपी 4 यू में। पंजाबी मटन मसाला करी बनाने की दुसरी विधि। पढ़ने को मिल सकते हैं।  आप एक बार इस विधि के अनुसार पंजाबी मटन मसाला करी बनाकर देखें। आप को यह रेसिपी जरूर पसंद आऐगी। आइये जानते हैं। 5 किलों पंजाबी मटन मसाला करी बनाने की विधि।

बुनियादी जानकारी :-

  • नॉन वेज रेसिपी।
  • 20 से 25 व्यक्तियों के लिये यह रेसिपी ,
  • तैयारी के समय 20 मिनट ,
  • मटन को पकाने का समय 60 मिनट ,
  • नुस्खा के प्रकार :- पंजाबी मटन मसाला करी ,

उपकरणों की आवश्यक्ता :-

  • 20 लिटर का तपेली ,
  • मिक्सी ग्राइडर ,
  • प्राईपैन ,

5 किलों पंजाबी मटन मसाला करी बनाने के लिए सामग्री इस प्रकार से हैं।

  1. मटन :- 5 किलों मटन साफ किया हुअ।
  2. हरी मिर्ची :- 100 ग्राम हरी मिर्ची ,
  3. प्याज :- 2 किलों प्याज स्लाइस में काटा हुआ।
  4. टमाटर :- 2 किलों टमाटर बारीक काटा हुआ ,
  5. करी पत्ता :- 2 टहनी करी पत्ता साफ किया हुआ।
  6. लहसुन :- 100 ग्राम लहसुन साफ किया हुआ।
  7. अदरक :- 200 ग्राम अदरक साफ किया हुआ।
  8. धनियां पाउडर :- 125 ग्राम धनियां पाउडर ,
  9. लाल मिर्च पाउडर :- 125 लाल मिर्च पाउडर , 
  10. हल्दी पाउडर :- 1 टी स्पुण हल्दी पाउडर ,
  11. अमूल बटर :- 100 ग्राम अमूल बटर ,
  12. गरम पानी :- 4 ग्लास गरम पानी ,
  13. कसूरी मेथी :- 2 टी स्पूण कसूरी मेथी ,
  14. तेल :- 300 ग्राम सरसो का तेल ,
  15. नमक :- स्वांद अनुसार नमक ,
  16. जीरा पाउडर :- 1 टी स्पुण जीरा पाउडर ,
  17. पानी :- 2 लिटर गरम पानी ,

5 किलों पंजाबी मटन मसाला करी के लिए गरम मसाला बनाने के लिए सामग्री इस प्रकार से हैं।

  1. साबूत धनियां :- 6 टी स्पुण साबूत धनियां ,
  2. मेथी दाना  :- 1 टी स्पुण मेथी दाना ,
  3. काली मिर्च :- 3 टी स्पुण काली मिर्च ,
  4. जीरा :- 1 टी स्पुन जीरा ,
  5. छोटी इलायची :- 7 छोटी इलायची ,
  6. बड़ी इलायची :- 4 से 5 बड़ी इलायची ,
  7. लौग :- 10 से 12 लौग ,
  8. सौफ :- 4 से 5 टी स्पुन सौफ ,
  9. दाल चीनी :- 2 से 3 दाल चीनी का टुकड़ा ,
  10. साबुत कश्मीरी लाल मिर्च :- 10 से 12 साबुत कश्मीरी लाल मिर्च ,

5 किलों पंजाबी मटन मसाला करी बनाने की विधि। स्टैप बाई स्टैप चित्रो के साथ इस प्रकार से हैं। :-

स्टैप 1

punjabi mutton masala curry

सब से पहले आप  मटन को  साफ पानी में अच्छी तरह से 2 से 3 बार धो ले। और चावल की जारी में लेकर रख ले। और 5 मिनट के बाद आप स्वांद के अनुसार मटन में नमक मिला कर रख ले। अब आप 2 किलों प्याज को स्लाइस में काट ले। और लहसुन को साफ कर ले। और हरी मिर्च को स्लाइस में काट ले। और आधा अदरक को भी स्लाइस में काट ले। बाकी अदरक - लहसुन को दरदरा पीस कर किसी बरतन में रख ले।  

स्टैप 2

अब आप 20 लिटर का तपेली ले उस में 300 ग्राम सरसो का तेल , 50 ग्राम अमूल बटर डाल कर गरम करे। जब तेल हल्का गरम होने पर। उस में 2 किलों स्लाइस में काटा हुआ प्याज डाल कर। प्याज को हल्का गोल्डन कलर होने तक। रोस्ट करे। 

स्टैप 3

punjabi mutton masala


जब प्याज का रंग हल्का गोल्डन कलर में होने पर उस में 2 ग्लास गरम पानी डाल कर। प्याज को और रोस्ट करे। अब आप उस में , 125 ग्राम धनियां पाउडर , 125 लाल मिर्च पाउडर ,  1 टी स्पुण हल्दी पाउडर , और 2 ग्लास पानी डाल कर। सभी मिश्रण को हिलाते होए। पकाए जब - तक की मसालो में से तेल अलग होने तक। 

स्टैप 4

punjabi mutton masala


जब मसालों में से तेल अलग होने पर उस में। आप 2 किलो टमाटर स्लाइस में काटा हुआ डाल कर। सभी मिश्रण को हिलाऐ। साथ में दरदरा पीसा हुआ अदरक - लहुसन डाल कर। तब - तक पकाए। जब - तक की पंजाबी मटन मसाला करी की ग्रेवी एक दम से गाढ़ा होने तक।

स्टैप 5

punjabi mutton masala


अब आप नमक मिलाया हुआ 5 किलों मटन डाल कर। सभी मिश्रण को अच्छी तरह से हिलाते हुए।  मटन को तब - तक पकाऐ। जब- तक की मटन रोस्टेड होने तक। अब आप उस में 2 टहनी करी पत्ता साफ किया हुआ डाल कर। 2 मिनट तक और पकाऐ।

स्टैप 6

अब आप उस में 2 लिटर गरम पानी डाल कर। ढक कर पकाऐ जब - तक की मटन अच्छी तरह से पकने तक , ढक कर। और हिलाते हुए पकाऐ। जब मटन पकने पर उस में स्लाइस में काटा हुआ हरी मिर्च और स्लाइस में काटा हुआ अदरक डाल कर। सभी मिश्रण को हिलाते हुए। 2 मिनट और पकाऐ। 

स्टैप 7

 पंजाबी मटन मसाला पाउडर 


अब आप एक प्राईपैन ले उस में। 6 टी स्पुण साबूत धनियां , 1 टी स्पुण मेथी दाना ,  3  टी स्पुण काली मिर्च , 1 टी स्पुन जीरा , 7 छोटी इलायची , 4 से 5 बड़ी इलायची , 10 से 12 लौग , 4 से 5 टी स्पुन सौफ , 2 से 3 दाल चीनी का टुकड़ा , 10 से 12 साबुत कश्मीरी लाल मिर्च , डाल कर। सभी मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाते हुए। रोस्ट करे। जब - तक की मसालो में से हल्का खुशबु आने तक। अब आप मसालों को मिक्सी के जार में डाल कर।  पंजाबी मटन मसाला पाउडर बनाले।

स्टैप 8

5 Kg punjabi mutton masala curry


अब आप उस पंजाबी मटन मसाला पाउडर डाल कर। ढक कर और 3 से 5 मिनट तक। पकाए।  अब आप उस में। 2 टी स्पूण कसूरी मेथी , और 1 टी स्पुण जीरा पाउडर , डाल कर। सभी मिश्रण को हिलाए। 1 मिनट और पकाए। गैस या बट्टी से उत्तार ले। 

स्टैप 9

अब आप उस में 50 ग्राम अमूल बटर , डाल कर। ढक कर। रख ले। 2 मिनट तक रखले। लो आप का 5 किलों पंजाबी मटन मसाला करी तैयार हैं। 

नोट :-

  • स्टैप 3 के अनुसार ही प्याज में पानी डाले।
  • स्टैप 7 के अनुसार ही मसालो को रोस्ट कर के , पंजाबी मटन मसाला पाउडर तैयार करे। 
  • स्टैप 2 और स्टैप 9 के अनुसार ही अमूल बटर का उपयोग करे। 
  • स्टैप 1 के अनुसार मटन में नमक मिला कर। रख ले। 
  • 5 किलों पंजाबी मटन मसाला करी को स्टैप बाई स्टैप चित्रो के साथ देख कर। बनाये। जिस से 5 किलों पंजाबी मटन मसाला करी का स्वांद मेरे अनुसार ही बनेगा।
  • साबुत कश्मीरी लाल मिर्च और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर पंजाबी मटन मसाला करी में उपयोग करे। 

सुझाव :-

  • स्टैप 3 के अनुसार पानी डालने पर। 5 किलों पंजाबी मटन मसाला करी का ग्रेवी गाढा बनेगा और मसाले मटन को अच्छी तरह से लपेटेगा। 
  • स्टैप 7 के अनुसार मसाले तैयार करने पर। उस का स्वांद और खुशबु बना रहेगा। 
  • पंजाबी मटन मसाला करी बनाने की दुसरी विधि। इंडियन रेसिपी 4 यू में पढने को मिल सकती हैं। 

अलग - अलग विधि। से मटन बनाने की रेसिपी से जुड़ी एक खोज :-



  • मीट बनाने की कई तरह की विधि। अमेजॉन किंडल ई पुस्तक में पढ़ें। 

5 Kg punjabi mutton masala curry


पंजाबी मटन मसाला करी बनाकर देखें। आप को यह रेसिपी अच्छी लगी तो , आप अपने रिश्तेदारों को भी आप यह रेसिपी श्ेयर जरूर करें। और कोई कमेंट्स करता हैं तो निचे कमेट्स बॉक्स में अपना नाम और ईमेल पता लिख कर कमेंट्स कीजिये। हम रोज आपके रसोई के लिए नए - नए व्यंजन बनाने की विधियाँ लाते रहेगें। आप इंडियन रेसिपी ऐप डाउनलोड करें। जिस से रोज आप को नया - नया रेसिपी पढ़ने को मिलती रहेगी।  आप इंडियन रेसिपी के मिनू से आप अपने किचंन को मेनेज करें।

आप ऐक नजर इसे भी देखें। :-

Click 'Indian Recipes 4 you , Related,     homemade products shopping now






RatingWidget

कुल पेज दृश्य

फ़ॉलोअर