आप को यह रेसिपी जरूर पसंद आऐगा। और आप को इस ब्लॉग में अनेक प्रकार से अंडा की रेसिपी बनाने की विधि। आप को पढ़ने को मिलती रहेगी।
ड्राई एग चिली बनाने की विधि।
नमस्ते दोस्तो !मैं। आज आप के सामने। एग रेसिपी , के तहत , एग चिली बनाने की विधि। आप के साथ में शेयर करना चाहता हूँ। जो की चिली चिकन के अनुसार ही बनाया जाता हैं। आप एक बार। इस प्रकार से बनाकर देखें। आप को यह रेसिपी जरूर पसंद आऐगा। और आप को इस ब्लॉग में अनेक प्रकार से अंडा की रेसिपी बनाने की विधि। आप को पढ़ने को मिलती रहेगी। हम आप को सिखाऐगे लाजावाब ड्राई एग चिली बनाने की विधि।
कृप्या ध्यान दे :-
- किसी भी लाल अक्षर वाले शब्दों ,पर क्लीक। करके उस शब्दों से संम्बधित बातें विस्तार से जान सक्ते हैं।
बुनियादी जानकारी :-
- एग रेसिपी ,
- दो व्यक्तियों के लिये यह रेसिपी ,
- तैयारी के समय 15 मिनट ,
- खाना पकाने का समय 20 मिनट ,
- नुस्खा के प्रकार : अंडा रेसिपी ,
- कार्य करता हैं। :- दो
ड्राई एग चिली बनाने के लिए सामग्री इस प्रकार हैं। :-
- अंडा :- चार अंडा उबाला हुआ , और एक कच्चा अंडा ,
- प्याज :- एक प्याज स्लाईस में काटा हुआ , दुसरा प्याज बारीक काटा हुआ ,
- हरी मिर्च :- चार हरी मिर्च स्लाईस में काटा हुआ , दो हरी मिर्च बारीक काटा हुआ ,
- अदरक :- दो एम एम का अदरक का टुकड़ा ,दरदरा कुटा हुआ ,
- लहसुन :- 12 लहसुन की कलियां साफ किया हुआ , जो दरदरा कुटा हुआ ,
- काली मिर्च :- एक टी स्पुण काली मिर्च ,
- तेल :- 200 ग्राम तेल फ्राई करने के लिए।
- सोया सॉस :- चार टी स्पुण सोया सॉस ,
- सिरका :- दो टी स्पुण सिरका ,
- टमाटर सॉस :- दो टी स्पुण टमाटर सॉस ,
- मैदा :- चार टी स्पुण मैदा ,
- मिर्च पाउडर :- 1/2 टी स्पुण मिर्च पाउडर ,
- नमक :- स्वांद अनुसार ,
- पानी :- एक कप पानी ,
ड्राई एग चिली बनाने की विधि। स्टेप बाई स्टेप इस प्रकार से हैं। :-
स्टेप 1सब से पहले आप चार अंडा को उबाल कर। उसके छिलके को निकाल कर अंडे को काट ले। और अंडे में से पीला भाग ( योल्क ) को अलग कर के सफेद भाग को आप बारीक काट ले।
स्टेप 2
अब आप प्याज हरी मिर्च को स्लाईस और बारीक काट कर अलग - अलग रख ले। और लहसुन - अदरक को दरदरा पिस कर या कुट कर अलग रख ले।
स्टेप 3
अब आप एक मिक्सीग बॉल ले उस में आप बारीक काटा हुआ सफेद भाग डाले। और उस में आप बारीक काटा हुआ प्याज , बारीक काटा हुआ हरी मिर्च , 1/4 टी स्पुण काली मिर्च पाउडर , 1/4 टी स्पुण चाट मसाला , नमक स्वादंअनुसार , दो टी स्पुण सोया सॉस और चार टी स्पुण मैदा डाल कर अच्छी तरह से सभी को आप मिक्स करें। अब आप उस में एक अंडा डाल कर आप अच्छी तरह से मिक्स कर के रख ले।
स्टेप 4
अब आप एक कड़ाही ले। उस में आप तेल डाल कर तेल को गरम करें। जब तेल अच्छी तरह से गरम होने पर आप उस गरम तेल में छोटा - छोटा लोया बना कर आप तल ले। जब तक की गोल्डन कलर ना हो तब - तक आप उसे तले। और इस प्रकार से सभी को आप तल ले।
स्टेप 5
अब आप उस कड़ाही में। फ्राई किया हुआ एक सर्वीस स्पुण तेल डाल कर तेल को गरम करें। जब तेल अच्छी तरह से गरम होने पर आप उसमें दरदरा पिसा हुआ अदरक - लहसुन डाल कर हल्का गौल्डन कलर होने तक फ्राई करें।
स्टेप 6
जब लहसुन - अदरक का कलर हल्का गौल्डन होने पर आप उस में स्लाईस में काटा हुआ प्याज , स्लाईस में काटा हुआ हरी मिर्च डाल कर हल्का गोल्डन कलर होने तक आप उसे फ्राई करें।
स्टेप 7
अब आप उस में फ्राई किया हुआ पकोड़े डाल ले। और उस में 1/4 टी स्पुण लाल मिर्च पाउडर , एक टी स्पुण काली मिर्च पाउडर , दो टी स्पुण सोया सॉस डाल कर सभी को फ्राई करें। एक मिनट तक।
स्टेप 8
अब आप उस में दो टी स्पुण टमाटर सॉस , दो टी स्पुण सिरका , डाल कर एक मिनट तक फ्राई करे।


स्टेप 9
अब आप एक कप पानी ले। उस में अंडा का पीला भाग ( योल्क ) डाल कर अच्छी तरह से मिक्स करें। और उसे आप ड्रई एग चिली में डाल कर अच्छी तरह से फ्राई करें। जब तक की एग चिली एक दम से ड्राई ना हो तब - तक आप उसे फ्राई करें।
नोट :-
- अंडे को उबाल कर ठंड़ा कर ने के बाद आप अंडे को काटे।
- आप सभी सामग्री तयार करने के बाद ही ड्राई एग चिली बनाएं।
सुझाव :-
- ड्राई एग चिली में आप शिमला मिर्च , चिली सॉस का प्रयोग कर सक्ते हों।
- आप मैदा के स्थान पर आप कोन्फ्लॉर का प्रयोग कर सक्ते हो।
- आप अंडे को चार भाग में काट कर। आप मैदा में 1/4 टी स्पुण काली मिर्च पाउडर , 1/4 टी स्पुण चाट मसाला , नमक स्वादंअनुसार , दो टी स्पुण सोया सॉस और चार टी स्पुण मैदा डाल कर उसे पेस्ट बना कर अंडे को तल कर भी आप ड्राई एग चिली बना सकते हों।
आप इस प्रकार से ड्राई एग चिली बनाकर सर्व करें। आप को यह रेसिपी। अच्छी लगी तो आप अपने रिश्तेदारों को भी आप यह रेसिपी शेयर जरूर करें। और कोई कमेंट्स करता हैं तो निचे कमेट्स बॉक्स में। अपना नाम और ईमेल पता लिख कर कमेंट्स कीजिये। हम रोज आपके रसोई के लिए नए - नए व्यंजन बनाने की विधियां लाते रहेगें। आप इंडियन रेसिपी ऐप डाउनलोड करें। जिस से रोज आप को नया -नया रेसिपी पढ़ने को मिल सक्ता हैं। और आप इंडियन रेसिपी के मिनू से आप अपने किचंन को मेनेज करें।
- ऐप :- इंडियन रेसिपी 4 यू
आप ऐक नजर , इसे भी देखें। :-
- एग रेसिपी ,
- नॉन वेज रेसिपी ,
- मच्छी का अंडा भुर्जी ,
- इंडियन रेसिपी मिनू
- indian-recipes-4you search all recipe
- प्रिंट पी डी एफ फाईल :- ड्राई एग चिली बनाने की विधि।
- "इंडियन रेसिपी 4 यू" पर क्लिक करें, "इंडियन रेसिपी 4 यू" से संबंधित खरीदारी अभी करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें