राजस्थानी जंगली लाल मटन करी 10 किलों बनाने की विधि ।
नमस्ते दोस्तो !मैं। आज आप के सामने राजस्थानी जंगली लाल मटन करी बनाने की विधि आप के सामने शेयर करना चाहता हूँ। इस की विशेषता यह हैं। की मटन, प्याज ,लहसुन और टमाटर को सभी को एक सात डाल कर फ्राई किया जता हैं। जब राजस्थानी जंगली लाल मटन तैयार होने पर प्याज ,लहसुन और टमाटर कुछ भी नजर नहीं अता हैं। और मटन करी की ग्रेवी एक दम अच्छा गाड़ा बनता हैं। आप मेंरी विधि के अनुसार आप इसे बनाकर देखें। आप को यह राजस्थानी जंगली लाल मटन करी रेसिपी बहुत ही स्वांदिष्ट लगेगा।
बुनियादी जानकारी :-
- नॉन वेज रेसिपी ,
- राजस्थानी रेसिपी ,
- मटन बनाने की विधि
- 50 व्यक्तियों के लिये यह रेसिपी ,
- तैयारी के समय 30 मिनट
- खाना पकाने का समय 4 घंटा ,
- नुस्खा के प्रकार : राजस्थानी जंगली लाल मटन करी ,
- कार्य करता हैं। :- दो
उपकरणों की आवश्यक्ता
राजस्थानी जंगली लाल मटन करी 10 किलो बनाने के लिए सामग्री इस प्रकार हैं। :-
- मटन :- 10 किलों मटन 1 इंच के चौकोर टुकड़ो में काटा हुआ और साफ किया हुआ ,
- हरी मिर्च :- 250 ग्राम हरी मिर्च स्लाईस के रूप में काटा हुआ ,
- प्याज :- दो किलों प्याज स्लाईस के रूप में काटा हुआ ,
- टमाटर :- दो किलों टमाटर स्लाईस के रूप में काटा हुआ ,
- लहसुन :- आधा किलों लहसुन साफ किया हुआ ,
- लाल मिर्च पाउडर :- 300 ग्राम लाल मिर्च पाउडर ,
- हल्दी पाउडर :- एक टी स्पुण हल्दी पाउडर ,
- धनीयां पाउडर :- 200 ग्राम धनीयां पाउडर ,
- सौफ :- एक सर्वीस स्पुण सौफ ,
- तेल :- एक लिटर तेल सरसो का ,
- लोग :- दस लोग ,
- तेज पत्ता :- दस तेज पत्ता ,
- दाल चिनी :- दो एम एम का चार पांच टुकड़ा ,
- बड़ी इलायची :- तीन बड़ी इलायची ,
- चक्र फूल :- तीन चक्र फूल ,
- शाही जीरा :- एक टी स्पुण शाही जीरा ,
- पानी :- 5 लिटर पानी ,
- नमक :- स्वांदानुसार नमक ,
राजस्थानी जंगली मटन करी बनाने की विधि स्टेप बाई स्टेप इस प्रकार से हैं। :-
स्टेप 1सब से पहले आप सभी सामग्री आप तैयार करें। जैसे प्याज ,टमाटर ,हरी मिर्च को स्लाईस के रूप में काट ले। और लहसुन को साफ कर ले। और किसी बरतन में रख ले।
स्टेप 2
अब आप एक बरतन ले। उस में आप एक सर्वीस स्पुण सौफ , दस लोग , दस तेज पत्ता , दो एम एम का चार पांच टुकड़ा , तीन बड़ी इलायची ,तीन चक्र फूल ,एक टी स्पुण शाही जीरा , लेकर उस में आप दो ग्लास पानी डाल कर रहने दे।
स्टेप 3
अब आप तपेला ले उस में आप एक लिटर सरसों का तेल डाल कर गरम करें। जब तेल गरम होने पर आप उस में साफ किया हुआ मटन डाल ले। और सात में आप एक टी स्पुण हल्दी पाउडर , दो टी स्पुण नमक , आधा किलों लहसुन साफ किया हुआ , डाल कर आप उसे करीब 6 मिनट तक आप उसे तेल में फ्राई करें।
स्टेप 4
अब आप पानी में भिगोया हुआ गरम मसाला डाल कर आप 6 मिनट और अच्छी तरह से फ्राई करें।
स्टेप 5
अब आप उस में हरी मिर्च जो स्लाईस में काटा हुआ और प्याज जो स्लाईस के रूप में काटा हुआ डाल कर अच्छी तरह से उसे करीब 6 मिनट तक आप उसे फ्राई करें।
स्टेप 6
अब आप मटन करी में 300 ग्राम लाल मिर्च पाउडर डाल कर करीब 10 मिनट तक फ्राई करें।
स्टेप 7
अब आप उस में दो किलों टमाटर जो स्लाईस के रूप में काटा हुआ डाल कर आप 15 मिनट तक आप हिलाते हुएं पकाएं।
स्टेप 8
अब आप उस मटन करी में एक लीटर पानी डाल कर आप ढ़क कर करीब 20 मिनट तक उसे पकाएं।
स्टेप 9
अब आप लाल मटन करी को करीब हिलाते हुऐ। 30 मिनट और अच्छी तरह से पकाएं जब तक की उस में से तेल अलग नहीं हो जता तब - तक आप उसे पकाएं।
स्टेप 10
अब आप उस लाल मटन करी में 200 ग्राम धनीयां पाउडर डाल कर आप करीब 6 मिनट तक और अच्छी तरह से हिलाते हुऐ। लाल मटन करी पकाएं।
स्टेप 11
अब आप उस जंगली लाल मटन करी में 4 लिटर पानी डाल कर और ढंक कर करीब एक घंटा तक पकाएं।
स्टेप 12
अब आप उस में हरा धनियां पत्ती डाल कर करीब 10 मिनट तक ढंक कर रख ले।
नोट :-
- आप स्टेप बाई स्टेप बनाने पर ही ग्रेवी एक दम तिक होगा और प्याज ,लहसुन सभी अच्छी तरह से मटन में मिल जाऐगा।
- धनीयां पाउडर डालने के बाद आप मटन को अच्छी तरह से हिलाऐं। जिस से मटन जले नहीं और धनीयां पाउडर मटन में अच्छी तरह से पकजाएं।
- सर्व करने से पहले आप देख लें कहीं नमक स्वांदनुसार हैं। कि नहीं आवश्यक्ता हो तो आप और डाल कर। सर्व करें।
सुझाव :-
- आप राजस्थानी जंगली लाल मटन करी में मिर्च पाउडर आप और हल्का बड़ा सक्ते हों।
- आप आधा किलों तेल सरसों का और आधा किलों घी का प्रयोग कर के आप इस रेसिपी को और अच्छा बना सकते हों।
मीट रेसिपी से जुड़ी खोज :-
पलक मेथी के साथ में मिट बनाने कि विधि मीट के साथ नारियेल डाल कर बनाने कि विधि साबूत मसाले मे मिट बनाने की विधि 10 किलो मिट कैसे बनाये 100 व्यक्तियों के लिए मटन करी बनाने की विधि शाही मटन कोरमा बनाने की विधि काचरी के सात मटन बनाने की विधि देगी मटन कोरमा बनाने की दूसरी विधि मटन स्टू मटन सीख कबाब राजस्थानी बंजारा स्टाइल में 15 kg मटन बनाने की विधि।
लो आप का राजस्थानी जंगली लाल मटन करी तैयार हैं। आप को यह रेसिपी अच्छी लगी तो आप अपने रिश्तेदारों को भी आप यह रेसिपी शेयर जरूर करें। और कोई कमेंट्स करता हैं तो निचे कमेट्स बॉक्स में अपना नाम और ईमेल पता लिख कर कमेंट्स कीजिये। हम रोज आपके रसोई के लिए नए - नए व्यंजन बनाने की विधियां लाते रहेगें। आप इंडियन रेसिपी ऐप डाउनलोड करें। जिस से रोज आप को नया -नया रेसिपी पढ़ने को मिल सक्ता हैं। और आप इंडियन रेसिपी के मिनू से आप अपने किचंन को मेनेज करें।
आप ऐक नजर इसे भी देखें। :-
- नॉन वेज रेसिपी ,
- मीट बनाने का कई तरह की विधि।
- फ्रिज में मिट एंव चिकन स्टोर करने की विधि।
- मटन कोरमा बनाने की दुसरी विधि।
- सभी तरह के चटनी बनाने की विधि।
- इंडियन रेसिपी मिनू
- "इंडियन रेसिपी 4 यू" पर क्लिक करें, "इंडियन रेसिपी 4 यू" से संबंधित खरीदारी अभी करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें