Click the selector to translate the page!

aloe vera ladoo in hindi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
aloe vera ladoo in hindi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

9.7.18

how to make aloe vera ladoo in hindi by aju p george

ग्वारपाठा/एलोवेरा की लड्डू बनाने की विधि।

नमस्ते दोस्तो !
ग्वारपाठा / एलोवेरा की लडडू बनाने की विधि।
how to make aloe vera ladoo in hindi by aju p george

                                                                  मैं आज आप के सामने। लड्डू रेसिपी के तहत एलोवेरा के लड्डू बनाने की विधि। शेयर करना चाहता हूँ। आपने इंडियन रेसिपी 4 यू में। एलोवेरा की सब्जी बनाने की विधि। पढ़ा होगा। ग्वारपाठा/एलोवेरा की लड्डू बहुत ही टेस्टी और पौष्टिक होती हैं। और कम समय में तैयार हो सकती हैं। ऐलोवेरा के लड्डू को नियमित तौर पर सेवन करने से , अच्छी और गहरी नींद आने के लिए आप रोज एलोवेरा के लड्डू का सेवन कर सकते हैं। और कई बीमारियों से आराम मिल सकता हैं। आप एक बार मेरी विधि। के अनुसार ग्वारपाठा/एलोवेरा के लड्डू बनाकर देखें। आप को यह रेसिपी जरूर पसंद आऐगी। आइये जानते हैं। इसकी रेसिपी।


कृप्या ध्यान दे :-

  • किसी भी लाल अक्षर वाले शब्दों ,पर क्लिक। करके उस शब्दों से संम्बधित बातें विस्तार से जान सकते हैं।

बुनियादी जानकारी :-

  • वेज रेसिपी ,
  • लड्डू रेसिपी
  • तैयारी के समय 20 मिनट ,
  • कुंकीग समय 10 मिनट ,
  • कुल समय मिनट
  • नुस्खा के प्रकार : ग्वारपाठा/एलोवेरा की लड्डू बनाने की विधि।
  • रेसिपी क्विज़ीन :- इंडियन
  • कार्य करता हैं। :- दो
  • चार से पांच व्यक्तियों के लिये यह रेसिपी ,

उपकरणों की आवश्यक्ता :-

  • कड़ाई  ,
  • तपैला ,
  • मिक्सी ग्राइडर ,

ग्वारपाठा/एलोवेरा की लड्डू बनाने के लिए सामग्री इस प्रकार हैं। :-

  1. ग्वारपाठा/एलोवेरा :-  तीन से चार बड़ी पत्ती ,
  2. शक्कर :- एक कप शक्कर ,
  3. घी :- दो कटोरी घी
  4. मैदा :-  250 ग्राम मैदा ,
  5. शक्कर :- एक कप पिसी शक्कर ,
  6. बादाम :- 10 से 11 बादाम दरदरा कुटा हुआ ,
  7. काजू :- 10 से 11 काजू दरदरा कुटा हुआ ,
  8. किशमिश :- 10 से 15 किशमिश
  9. इलायची :- चार से पांच इलायची कुटा हुआ ,

ग्वारपाठा/एलोवेरा की लड्डू बनाने की विधि। स्टेप बाइ स्टेप चित्रों के साथ इस प्रकार से हैं।
स्टेप 1
ग्वारपाठा / एलोवेरा की लडडू बनाने की विधि।
how to make aloe vera laddu recipe in hindi by aju p george

                                                                         सब से पहले आप ग्वारपाठा/एलोवेरा के तीन से चार बड़े पत्ते ले। उस के दोनों ओर से काटें काट कर हटा ले। और ग्वारपाठा/एलोवेरा को अच्छे से छील लें , और उस का गूदा निकाल लें। गूदा को स्लाइस के रूप में काट ले। और एक टी स्पुन नमक डाल कर। अच्छी तरह से धो ले। और चावल की जारी में ले कर रख ले। गूदा मे हरा पन ना हो एक दम सफेद हो जिस से , उस का कड़वापन नहीं होगा। अब आप मिक्सी के जार में। डाल कर। उसे बारीक पिस ले। और जारी में डाल कर। छान ले।
स्टेप 2


                                                                            अब आप एक कडाइ ले उस में दो सर्वीस स्पुन घी डाल कर। घी को गरम करें। जब घी अच्छी तरह से गरम होने पर उस में। पिसा हुआ एलोवेरा पेस्ट डाल कर। उबाले और साथ में चार से पांच कुटा हुआ इलायची डाल कर। कम आंच में 3 मिनट तक अच्छी तरह से हिलाते हुए। उबाले। जब एलोवेरा पेस्ट मे। से हल्का घी अलग होने पर। उसे किसी बरतन में ले।
स्टेप 3
ग्वारपाठा / एलोवेरा की लडडू बनाने की विधि।
how to make aloe vera ladoo in hindi by aju p george

                                                                              अब आप उसी कडाइ में। दो सर्वीस स्पुन घी डाल कर। गरम करें। जब घी गरम होने पर गैंस को कम आंच पर रख कर। आधा किलों मैदा डाल कर। उसे रोस्ट ( भूने ) करें। और मैदा को लगातार चलाते रहें।  2 मिनट तक। अब आप उस में। एक कप शक्कर डाल कर अच्छी तरह से मिक्स करें। और साथ में। घी में उबाले हुए। एलोवेरा पेस्ट को डाल कर अच्छी तरह से मिक्स करें। और कम आंच में ही 6 मिनट तक रोस्ट करें। जब तक की मैदा गोल्डन कलर होने तक।
स्टेप 4
ग्वारपाठा / एलोवेरा की लडडू बनाने की विधि।
aloe vera ladoo recipe in hindi

                                                                            जब मैदा गोल्डन कलर में होने पर आप उसे किसी बरतन में ले। और ठंड़ा होने के लिए रख दे। करीब 1 घंटा तक। जब मैदा ठंड़ा होने पर। मिक्सी के जार में डाल कर अच्छी तरह से पिस ले। और किसी बरतन में ले।
स्टेप 5
ग्वारपाठा / एलोवेरा की लडडू बनाने की विधि।
Aloe Vera Ke Laddu Recipe In Hindi

                                                                             अब आप उस में एक कप पिसी शक्कर , 10 से 11 बादाम दरदरा कुटा हुआ , 10 से 11 काजू दरदरा कुटा हुआ , 10 से 15 किशमिश , दो सर्वीस स्पुन घी डाल कर। इन सभी मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें। और हल्का सा गरम करें। और नींबू के आकार के लड्डू बनाकर थाली में रख लें। जब एलोवेरा की लड्डू अच्छी तरह से ठंडी होने पर लड्डू को डिब्बों मे स्टोर कर लें।
नोट :-

  • कडाइ में घी डालकर । मैदा को धीमी आँच पर। लगातार हिलाते हुए। भूने ( रोस्ट ) करें।
  • एलोवेरा का गूदा में हरा पन ना हो एक दम सफेद हो जिस से उस का कड़वापन नहीं होगा।
  • एलोवेरा का गूदा को मिक्सी में डाल कर अच्छी तहर से पिस ले। और छान ले।

सुझाव :-

  • अपनी पाचन शक्ति के अनुसार 50 ग्राम से 100 ग्राम तक लड्डू खा सकते हैं।
  • अच्छी और गहरी नींद आने के लिए आप रोज एलोवेरा की लड्डू का सेवन कर सकते हैं।
  • आधा किलो एलोवेरा में 250 ग्राम गूदा निकलता हैं।
  • आप मैदा के स्थान पर गेहूँ का आटे का उपयोग कर सकते हैं। और एलोवेरा का लड्डू दुसरी विधि। के अनुसार इस प्रकार से बना सकते हैं। गेहूँ के आटे में चार टि स्पुन घी डाल कर। एलोवेरा जेल पेस्ट से आटा को टाइट गूंथ ले और उस का मुठिया बना कर घी में डीप फ्राई करें। गोल्डन कलर होने तक। जब मुठिये ठंडा होने पर उसे  मिक्सी में डाल कर पिस ले। स्टेप 5 के अनुसार लड्डू बना ले।

ग्वारपाठा / एलोवेरा की लडडू बनाने की विधि।
ग्वारपाठा / एलोवेरा की लडडू

मार्ग दर्शन :-

  • लड्डू खाने के बाद गुनगुना दूध का सेवन करें।

विशेषता :-

  • ग्वारपाठा/एलोवेरा औषधीय पौधे के रूप में विख्यात हैं। मधुमेह के इलाज में काफी उपयोगी हो सकता है। साथ ही यह मानव रक्त में लिपिड का स्तर काफी घंटा देता हैं। एड्स रोगियों के लिए बहुत लाभदायक हैं। यह रक्त शुद्धि भी करता हैं।

ग्वारपाठा/एलोवेरा से जुड़ी खोज :-
बालों के लिए सबसे अच्छा तेल बनाने की विधि।      ग्वारपाठा/एलोवेरा के सब्जी बनाने की विधि।

ग्वारपाठा / एलोवेरा की लडडू बनाने की विधि।
ग्वारपाठा / एलोवेरा की लडडू बनाने की विधि।

                                                                                आप एक बार ग्वारपाठा/एलोवेरा की लड्डू इस प्रकार से बनाकर देखें। और यह बहुत ही आसानी से बन जाने वाली रेसिपी हैं। आप को यह रेसिपी। अच्छी लगी तो आप अपने रिश्तेदारों को भी आप यह रेसिपी शेयर जरूर करें। और कोई कमेंट्स करता हैं तो निचे कमेट्स बॉक्स में। अपना नाम और ईमेल पता लिख कर कमेंट्स कीजिये। हम रोज आपके रसोई के लिए नए - नए व्यंजन बनाने की विधियां लाते रहेगें। आप को इंडियन रेसिपी 4 यू में ग्वारपाठा/एलोवेरा से जुड़ी रेसिपी और बालों के लिऐ तेल बनाने की विधि। पढ़ने को मिल सकती हैं। अत : आप इंडियन रेसिपी ऐप डाउनलोड करें। जिस से रोज आप को नया -नया रेसिपी पढ़ने को मिल सकती हैं। और आप इंडियन रेसिपी के मिनू से आप अपने किचन को मेनेज करें।


आप ऐक नजर , इसे भी देखें। :-

Click 'Indian Recipes 4 you , Related,     Homemade laddu shopping online in india








RatingWidget

कुल पेज दृश्य

फ़ॉलोअर