हरे मटर के पकोडे बनाने की विधि
नमस्ते दोस्तों !में आप को आज हरे मटर के पकोडे बनाने की विधि बताने जा रहा हूँ। जो जल्दी और चाय के साथ ही बना सक्ते हो, और आप एक बार इस प्रकार बनाकर देखें। आप को पसंद जरूर आयेग।
बुनियादी जानकारी- दो व्यक्तियों के लिऐ रेसिपी
- वेज रेसिपी
- तैयारी का समय 10 मिनीट
- कार्य करता :दो
उपकरणों की आवश्यक्ता
हरे मटर के पकोडे बनाने के लिऐ सामग्री इस प्रकार हैं। :-
- हरा मटर :- एक कटोरी तजा हरा मटर के दाने ,
- प्याज :- एक प्याज स्लाईस के रूप में कटा हुवा
- हरी मिर्ची :-सात आट हरी मिर्ची कटा हुवा
- नमक :- आवश्यक्ता के अनुसार
- सोफ :- एक चुटकी सोफ
- जीरा :- एक चुटकी जीरा
- अजवाईन :- एक चुटकी अजवाईन
- बैसन :-दो र्स्वीस स्पुण बैसन
- चाट मसाला :- आधा टि स्पुण चाट मसाला
- तेल :- आधा लिटर
हरे मटर के पकोडे बनाने कि विधि इस प्रकार हैं। :-
स्टेप 1


मटर के दाने को आप किसी चकला में बाट ले या अमंदस्ता में कुट ले। अब आप प्याज और हरी मिर्ची को आप उस मे कुट ले। जब तक की उस में से पानी नहीं छोड दे तब तक आप अच्छी तरह से बाट ले।
स्टेप 2
अब आप उस में आवश्यक्ता के अनुसार नमक , एक चुटकी जीरा , एक चुटकी सोफ , एक चुटकी अजवाईन , डाल कर अच्छी तरह से मसले।


स्टेप 3
अब आप दो सर्वीस स्पुण बैसन डाले और अच्छी तरह से मिक्स करें।
स्टेप 4
गरम तेल में आप चोटा - चोटा लोया बना कर आप तल ले जब तक गोल्डन कलर ना हो तब तक तले।नोट :-
- आप ध्यान रखे कि तेल ज्यादा गरम ना हो नहीं तो पकोड़े अन्दर से कच्चा होेेगा।
- अब आप उसे प्लेट में सजा कर आप उस मे चाट मसाला डाल कर दे। और साथ में हरा धनीयाँ कि चटनी साथ में दे।
आप को यह रेसिपी अच्छा लगा तो आप इसे शेयर करे। और इंडियन रेसिपी ऐप डउनलोड करे। और साभी को आप शेयर करे। आप का इंडियन रेसिपी मीनू मे से रोज नया -नया रेसिपी भोजन बनाकर देखें।
Rajasthani Traditional Ladoo , Shopping Now online in india
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें