ग्वारपाठा/एलोवेरा की सब्जी बनाने की विधि।
नमस्ते दोस्तो !Aloe vera /Gawar Patha Curry Recipe in Hindi by Aju P George |
मैं आज आप के सामने। वेज रेसिपी के तहत ग्वारपाठा/एलोवेरा की सब्जी बनाने की विधि शेयर करना चाहता हूँ। अलोवेरा / एलोवेरा /ग्वारपाठा के नाम से भी जाना जाता हैं। राजस्थान स्टाइल में ग्वारपाठा/एलोवेरा की सब्जी बनाने में कम समय में तैयार हो जाती हैं। और ग्वारपाठा/एलोवेरा सब्जी बहुत ही टेस्टी और पौष्टिक होती हैं। ग्वारपाठा/एलोवेरा को आप नॉन वेज की तरह ही इसे बना सकते हैं। ग्वारपाठा/एलोवेरा से आप लड्डू , बालों के लिए तेल बनाने में और मेडिसिन के रूप में इस्तमाल करते हैं ग्वारपाठा/एलोवेरा को आप सब्जी के रूप में नियमित तौर पर बनाकर सेवन करने से , कई बीमारियों से आराम मिल सकता हैं। आप ने इंडियन रेसिपी 4 यू में ग्वारपाठा/एलोवेरा से बालों के लिए तेल बनाने की विधि पढ़ा होगा। आप एक बार मेरी विधि। के अनुसार ग्वारपाठा/एलोवेरा की सब्जी बनाकर देखें। आप को यह रेसिपी जरूर पसंद आऐगी। आइये जानते हैं। इसकी रेसिपी।
कृप्या ध्यान दे :-
- किसी भी लाल अक्षर वाले शब्दों ,पर क्लीक। करके उस शब्दों से संम्बधित बातें विस्तार से जान सकते हैं।
बुनियादी जानकारी :-
- वेज रेसिपी ,
- राजस्थानी रेसिपी
- दो से तीन व्यक्तियों के लिये यह रेसिपी ,
- तैयारी के समय 15 मिनट ,
- कुंकीग समय 10 मिनट ,
- कुल समय मिनट
- नुस्खा के प्रकार : ग्वारपाठा/एलोवेरा की सब्जी बनाने की विधि।
- रेसिपी क्विज़ीन :- इंडियन
- कार्य करता हैं। :- दो
उपकरणों की आवश्यक्ता :-
ग्वारपाठा/एलोवेरा की सब्जी बनाने के लिए सामग्री इस प्रकार हैं। :-
- ग्वारपाठा/एलोवेरा :- तीन से चार बड़ी पत्ती ,
- प्याज :- एक मध्यम आकार का प्याज बारीक काटा हुआ ,
- हरी मिर्च :- दो हरी मिर्च बारीक काटा हुआ ,
- लहसुन :- 5 से 7 लहसुन कली साफ किया हुआ दरदरा कुटा हुआ ,
- अदरक :- दो एम एम का अदरक का टुकड़ा दरदरा कुटा हुआ ,
- टमाटर :- दो टमाटर का बारीक काटा हुआ ,
- मिर्च पाउडर :- दो टी स्पुन मिर्च पाउडर ,
- हल्दी पाउडर :- 1/2 टी स्पुन हल्दी पाउडर ,
- धनियाँ पाउडर :- एक टी स्पुन धनियाँ पाउडर ,
- जीरा :- 1/4 टी स्पुन जीरा पाउडर ,
- लोग :- दो लोग ,
- दाल चीनी :- दो एम एम का दाल चीनी ,
- गरम मसाला :- 1/4 टी स्पुन गरम मसाला ,
- तेल :- दो सर्वीस स्पुन तेल ,
- पानी :- एक ग्लास पानी ,
- नमक :- स्वांद अनुसार ,
ग्वारपाठा/एलोवेरा की सब्जी बनाने की विधि। स्टेप बाइ स्टेप चित्रों के साथ इस प्रकार से हैं।
स्टेप 1Gawar Pata / Aloe vera |
सब से पहले आप ग्वारपाठा/एलोवेरा के तीन से चार बड़ी पत्ते ले। उस के दोनों ओर से काटें काट कर हटा ले। और ग्वारपाठा/एलोवेरा को अच्छे से छील लें और उस का गूदा निकाल लें। गूदा को स्लाइस के रूप में काट ले। और एक टी स्पुन नमक डाल कर अच्छी तरह से धो ले। और चावल की जारी में ले कर रख ले। गूदा मे हरा पन ना हो एक दम सफेद हो जिस से , उस का कड़वापन नहीं होगा। अब आप प्याज , हरी मिर्च को बारीक काट ले। लहसुन - अदरक को दरदरा कुट ले।
स्टेप 2
अब आप एक कड़ाई ले। उस में आप एक सर्वीस स्पुन तेल डाल कर। तेल को गरम करें। जब तेल गरम होने पर । आप उस में दो लोग , दो एम एम का दाल चीनी , 1/4 टी स्पुन जीरा , डाल कर 3 सेकंड फ्राई करें। अब आप उस में बारीक काटा हुआ प्याज , हरी मिर्च , अदरक - लहसुन डाल कर फ्राइ करें। जब - तक की प्याज कर रंग हल्का गोल्डन कलर होने तक।
स्टेप 3
gawar patte ki sabji |
जब प्याज को रंग हल्का गोल्डन कलर में होने पर। आप उस में दो टी स्पुन मिर्च पाउडर , 1/2 टी स्पुन हल्दी पाउडर , एक टी स्पुन धनियाँ पाउडर , डाल कर। इन सभी मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें। और 5 सेकंड तक फ्राइ करें। अब आप उस में बारीक काटा हुआ टमाटर , एक सर्वीस स्पुन पानी डाल कर। पकाएं जब - तक की मसालें में से तेल अलग होने तक फ्राइ करें।
स्टेप 4
अब आप उस में एक ग्लास पानी डाल कर। मसालों को उबाले। जब पानी अच्छी तरह से उबलने पर। आप उस में साफ किया हुआ ग्वारपाठा/एलोवेरा डाल कर। और स्वांद अनुसार नमक डाल कर। ढ़क कर 5 मिनट तक पकाएं। 2 मिनट तक सभी मिश्रण को मिक्स करते हुए पकाएं। अब आप गैस को बंद कर दे। और 1/4 टी स्पुन जीरा पाउडर , 1/4 टी स्पुन गरम मसाला डाल कर सभी को अच्छी तरह से मिक्स करें। और ढ़क कर। 3 मिनट तक रख ले। तैयार है ग्वारपाठा/एलोवेरा की सब्जी आप इसे रोटी के साथ में सर्व करें।
Aloe vera /Gawar Patha Curry |
नोट :-
- ग्वारपाठा/एलोवेरा का गूदा निकाल लें। गूदा को स्लाइस के रूप में काट ले। और एक टी स्पुन नमक डाल कर अच्छी तरह से धो ले। गूदा मे हरा पन ना हो और एक दम सफेद हो जिस से , उस का कड़वापन नहीं होगा। इस का विशेष ध्यान रखें।
- ग्वारपाठा/एलोवेरा की सब्जी प्रेग्नेंट ( गर्भावस्था ) में महिला को ना खिलायें , उनको नुकसान कर सकता हैं।
सुझाव :-
- जीरा पाउडर , गरम मसाले साथ में आप एक कटोरी दही डाल कर सर्व करे।
- दही के स्थान पर नीम्बू का रंस का उपयोग कर सकते हैं।
- ग्वारपाठा/एलोवेरा के साथ आप एक टी स्पुन अमचूर पाउडर का उपयोग कर सकते हैं।
विशेषता :-
- ग्वारपाठा/एलोवेरा औषधीय पौधे के रूप में विख्यात हैं। मधुमेह के इलाज में काफी उपयोगी हो सकता है। साथ ही यह मानव रक्त में लिपिड का स्तर काफी घंटा देता हैं। एड्स रोगियों के लिए बहुत लाभदायक हैं। यह रक्त शुद्धि भी करता हैं।
ग्वारपाठा/एलोवेरा से जुड़ी खोज :-
बालों के लिए सबसे अच्छा तेल बनाने की विधि। ग्वारपाठा/एलोवेरा के लड्डू बनाने की विधि।
Aloe vera /Gawar Patha Recipe |
आप एक बार इस प्रकार से बनाकर देखें। और यह बहुत ही आसानी से बन जाने वाली रेसिपी हैं। आप एक बार खाए तो बार - बार खाना चाहोगे। आप को यह रेसिपी। अच्छी लगी तो आप अपने रिश्तेदारों को भी आप यह रेसिपी शेयर जरूर करें। और कोई कमेंट्स करता हैं तो निचे कमेट्स बॉक्स में। अपना नाम और ईमेल पता लिख कर कमेंट्स कीजिये। हम रोज आपके रसोई के लिए नए - नए व्यंजन बनाने की विधियां लाते रहेगें। आप को इंडियन रेसिपी 4 यू में ग्वारपाठा/एलोवेरा से जुड़ी रेसिपी और बालों के लिऐ तेल बनाने की विधि। पढ़ने को मिल सकते हैं। अत : आप इंडियन रेसिपी ऐप डाउनलोड करें। जिस से रोज आप को नया -नया रेसिपी पढ़ने को मिल सकती हैं। और आप इंडियन रेसिपी के मिनू से आप अपने किचंन को मेनेज करें।
आप ऐक नजर , इसे भी देखें। :-
- होम टिप्स ,
- फिश कुंकीग रेसिपी ,
- साउथ इंडियन रेसिपी ,
- वेज रेसिपी ,
- नॉन वेज रेसिपी ,
- राजस्थानी रेसिपी ।
होम