Click the selector to translate the page!

अरबी के पत्ते के गट्‍टे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अरबी के पत्ते के गट्‍टे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

22.9.18

patra recipe in hindi by aju

अरबी के पत्ते के गट्टे बनाने की विधि।

नमस्ते दोस्तो !

patra recipe in hindi by aju
अरबी के पत्ते के गट्टे बनाने की विधि।

मैं आज आप के सामने। अरबी के पत्ते के गट्टे बनाने की विधि। शेय्र करना चाहता हूँ। जिसे गूजराती में। नाश्ता के तोर पर बनाया जाता हैं। जिसे पातरा या पतौड़े /पात्रा के नाम से भी जाना जाता हैं। बारिश के मौसम में। अरबी के पत्ते भारत में आसानी से सब्जी मंडी में। मिल जाते हैं। जिसे अरबी के पत्ते के गट्टे /पातरा बना कर नाश्ते में सर्व किया जाता हैं। आप एक बार मेरी विधि। के अनुसार इस तरह से अरबी के पत्ते के गट्टे/ पतौड़े बनाकर देखें। आप को यह रेसिपी जरूर पसंद आऐगी। आइये जानते हैं। इसकी रेसिपी।


बुनियादी जानकारी :-

  • वेज रेसिपी ,
  • नाश्ता रेसिपी ,
  • दो लोगों के लिए।
  • तैयारी के समय 15 मिनट ,
  • कुंकीग समय 15 मिनट ,
  • नुस्खा के प्रकार : अरबी के पत्ते के गट्टे / पतौड़ी ,
  • रेसिपी क्विज़ीन :- इंडियन रेसिपी ,
  • कार्य करता हैं। :- दो

उपकरणों की आवश्यक्ता :-


अरबी के पत्तो के गट्टे बनाने के लिए। सामग्री इस प्रकार हैं। :-

  1. अरबी के पत्ते :- 10 से 12 साफ अरबी के पत्ते ,
  2. बेसन :- एक कप बेसन ,
  3. लाल मिर्च पाउडर :- एक टी स्पुन लाल मिर्च पाउडर ,
  4. हल्दी पाउडर :- 1/4 टी स्पुन हल्दी पाउडर ,
  5. जीरा :- 1/4 टी स्पुन जीरा ,
  6. अज़वाइंन :- 1/4 टी स्पुन अज़वाइंन ,
  7. चाट मसाला :- 1 टी स्पुन चाट मसाला ,
  8. नमक :- स्वांद अनुसार ,
  9. पानी :- आधा ग्लास पानी ,

अरबी के पत्ते के गट्टे को तड़के / बघार के लिए सामग्री इस प्रकार हैं। :-

  1. तेल :- एक सर्वीस स्पुन तेल ,
  2. जीरा :- 1/4 टी स्पुन जीरा ,
  3. राई :- 1/4 टी स्पुन राई ,
  4. हरी मिर्ची :- तीन से चार हरी मिर्ची बारीक काटा हुआ ,
  5. नीम्बू का रस :- स्वादानूसार नीम्बू का रस ,

अरबी के पत्ते के गट्टे बनाने की विधि। स्टेप बाइ स्टेप चित्रों के साथ इस प्रकार से हैं।
स्टेप 1
patra recipe in hindi by aju
अरबी के पत्ते के गट्‍टे / पातरा 

सब से पहले आप ताजा अरबी के पत्तों को डंठल हटा कर। पत्तो को अच्छी तरह से धो लें। और साफ कपड़े से साफ कर ले।
स्टेप 2
patra recipe in hindi by aju
अरबी के पत्ते के गट्‍टे / पातरा 

अब आप एक मिक्सिंग बोल ले। उस में। एक कटोरी बेसन , एक टी स्पुन लाल मिर्च पाउडर , 1/4 टी स्पुन हल्दी पाउडर , 1/4 टी स्पुन जीरा , 1/4 टी स्पुन अज़वाइंन , 1 टी स्पुन चाट मसाला , स्वांद अनुसार नमक , आधा ग्लास पानी डाल कर अच्छी तरह से मिक्स करें। इस प्रकार से पेस्ट तैयार करें।
स्टेप 3
patra recipe in hindi by aju
पातरा जिसे पतौड़े के नाम से भी जाना जाता है बनाने की विधि

अब आप एक प्लेट ले उस के , ऊपर अरबी के पत्ते रख कर , उस के ऊपर बेसन का पेस्ट की एक परत लगाइए और फोटो में दिखाया गया विधि से पत्तों के किनारों को मोडिए और फिर नीचे से ऊपर की तरह लाते हुए बंद कर दिजीए। इसी प्रकार से सभी पत्तों का पातरा बनाइए।
अरबी के पत्तों को भाप में पकाने की विधि इस प्रकार से हैं।
स्टेप 4


अब आप एक बड़े भगोने में दो ग्लास पानी डाल कर। उस में चावल की जारी रख कर। अरबी के पत्ते के गट्टे / पातरा रखें और उस के ऊपर एक प्लेट् ढ़क कर। मध्यम आँच पर भाप में 10 से 15 मिनट तक पकाएं। अब आप गैंस को बंद करके अरबी के पत्ते को निकाल कर। ठंडा होने के लिए रख दे। जब अरबी के पत्ते के गट्टे / पातरा ठंडा होने पर। एक से दो इंच के टूकडो में। काट कर रख दे।
अरबी के पत्ते के गट्टे / पातरा को तड़के देने की विधि। इस प्रकार से हैं।
स्टेप 5
patra recipe in hindi by aju
पातरा जिसे पतौड़े के नाम से भी जाना जाता है बनाने की विधि

अब आप एक कड़ाही ले उस में। एक सर्वीस स्पुन तेल डाल कर। तेल को गरम करें। जब तेल गरम होने पर। तीन से चार हरी मिर्ची बारीक काटा हुआ , 1/4 टी स्पुन जीरा  1/4 टी स्पुन राई डाल कर। फ्राई करें। जब राई तड़कने लगे तब। आप उस में। अरबी के पत्ते के गट्टे काटा हुआ , डाल कर। 5 मिनट तक फ्राई करें। और स्वांद अनुसार निम्बू का रस मिला कर सर्व करे।
patra recipe in hindi by aju
patra recipe in gujarati

नोट :-

  • अरबी के पत्ते के गट्टे को स्टेप 4 के अनुसार ही भाप में 10 से 15 मिनट तक पकाएं।

सुझाव :-

  • अरबी के पत्ते के गट्टे / पातरा बनाने की दुसरी विधि। इस प्रकार से हैं। आप एक मिक्सिंग बोल ले। उस में। एक कटोरी बेसन , दो टी स्पुन चावल का आटा , दो टी स्पुन मक्की का आटा , एक टी स्पुन अदरक पेस्ट , दो टी स्पुन हरी मिर्ची का पेस्ट , 1/4 टी स्पुन हींग , एक टी स्पुन लाल मिर्च पाउडर , 1/4 टी स्पुन हल्दी पाउडर , 1/4 टी स्पुन जीरा , 1/4 टी स्पुन अज़वाइंन , एक कप दही , स्वांद अनुसार नमक  , एक कप पानी डाल कर अच्छी तरह से मिक्स करें। इस प्रकार से पेस्ट तैयार करें।
  • अरबी के पत्ते बहुत ही मुलायम हैं। तो आप तीन से चार पत्तों का सेट इस प्रकार से तैयार करें। अरबी के पत्ते के ऊपर पेस्ट लगा कर उस पर अरबी के पत्ते रख कर। उस पर पेस्ट और लगा कर। अरबी के एक और पत्ते रख कर। उस के ऊपर पेस्ट लगा ले। इस प्रकार से स्टेप 3 के अनुसार से मोडिए और स्टेप 4 के अनुसार भाप में पकाएं।
  • अरबी के पत्ते को भाप में पका कर फ्रिज में रख ले। जब जरूरत हो तो उसे , स्टेप 5 के अनुसार फ्राई कर के , गरमागरम सर्व करें।

गट्टे से जुड़ी एक खोज़ :-
गट्टे फ्राई      बेसन गट्टे की सब्जी बनाने की विधि।

patra recipe in hindi by aju
patra recipe in hindi by aju

अरबी के पत्ते के गट्टे / पतौड़ी  इस प्रकार से बनाकर नाश्ते में सर्व करें। यह बहुत ही आसानी से बन जाने वाली नाश्ते की रेसिपी हैं। आप को यह रेसिपी। अच्छी लगी तो आप अपने रिश्तेदारों को भी आप यह रेसिपी शेयर जरूर करें। और कोई कमेंट्स करता हैं तो निचे कमेट्स बॉक्स में। अपना नाम और ईमेल पता लिख कर कमेंट्स कीजिये। हम रोज आपके रसोई के लिए नए - नए व्यंजन बनाने की विधियां लाते रहेगें। आप को इंडियन रेसिपी फोर यू में। सभी तरह के नाश्ते की रसिपी से जुड़ी रेसिपी पढ़ने को मिल सकती हैं। आप इंडियन रेसिपी ऐप डाउनलोड करें। जिस से रोज आप को नया -नया रेसिपी पढ़ने को मिल सकती हैं। और आप इंडियन रेसिपी के मिनू से आप अपने किचन को मेनेज करें।

patra recipe in hindi by aju
अरबी के पत्ते के गट्टे बनाने की विधि।



आप ऐक नजर , इसे भी देखें। :-






RatingWidget

कुल पेज दृश्य

फ़ॉलोअर