राजस्थान कि प्रसिद्ध रेसिपी बाफला दाल बाटी , दाल - बाटी यह रेसिपी आपने इंडियन रेसिपी में पढ़ा होगा मगर आज में आप के सामने बाफला दाल - बाटी बनाने की विधि के बारे मे बतना चाहता हूँ। आप इसे भी बनाकर देखें।
![]() |
bafla dal bati recipe in hindi |
बाफला दाल - बाटी बनाने की विधि।
नमस्ते दोस्तो ,में आज आप के सामने राजस्थान कि प्रसिद्ध रेसिपी लेकर अया हूँ। दाल - बाटी यह रेसिपी आपने इंडियन रेसिपी में पढ़ा होगा मगर आज में आप के सामने बाफला दाल - बाटी बनाने की विधि के बारे मे बतना चाहता हूँ। आप इसे भी बनाकर देखें। आप को जरूर पसंद आयेग। इसे बनाने की विधि तोड़ा अलग हैं।
कृप्या ध्यान दे :-
- किसी भी लाल अक्षर वाले शब्दों पर क्लीक करके उस शब्दों से संम्बधित बातें विस्तार से जान सक्ते हैं।
बुनियादी जानकारी :-
- वेज रेसिपी
- राजस्थानी डिश,
- चार व्यक्तियों के लिये यह रेसिपी
- तैयारी के समय 20 मिनिट
- खाना पकाने के समय 20 मिनिट
- नुस्खा के प्रकार : बाफला दाल-बाटी।
- कार्य करता हैं। :- एक
उपकरणों की आवश्यक्ता
बाफला बाटी बनाने के लिए सामग्री इस प्रकार हैं। :-
- गेहूँ का आटा :- आधा किलो गेहूँ का आटा जो तोड़ा सा मोटा पिसा हुआ हो।,
- तेल :- आधा लिटर तेल बाटी को फ्राई करने के लिए।
- घी :- एक सर्वीस स्पुण ,
- हल्दी पाऊडर :- 1/4 टी स्पुण हल्दी का पाउडर ,
- अजवाइन :- 1/4 टी स्पुण अजवाइन ,
- जीरा :- 1/4 टी स्पुण जीरा ,
- सोफ :- 1/4 टी स्पुण सोफ ,
- धनीयाँ :- आधा टी स्पुण धनीयाँ जो दार -दरा पीसा हुआ हो।,
- कस्तुरी मेथी :- एक टि स्पुण सुखा हुआ कस्तुरी मेथी का पत्ता ,
- नमक :- आवश्यक्ता के अनुसार
- पानी :- एक ग्लास पानी ,
दाल बानाने के लिए सामग्री इस प्रकार हैं। :-
- दाल :- एक कटोरी मिक्स दाल (तुवर दाल ,चना दाल ,उडद दाल ,मसुर दाल ,अरहर दाल )
- प्याज :- एक प्याज जो बारीक काटा हुआ हो,
- टमाटा :- एक टमाटर जो बारीक काटा हुआ हो ,
- हरी मिर्ची :- दो हरी मिर्ची बारीक काटा हुआ हो,
- अदरक :- पांच एम . एम का अदरक का टुकड़ा कुटा हुआ ,
- लसण :- आधा कली लसण साफ किया हुआ और अच्छी तरह से कुटा हुआ ,
- तेल :- एक सर्वीस स्पुण तेल
- कड़ी पत्ता :- छै कड़ी पत्ता,
- जीरा :- 1/4 टी स्पुण जीरा ,
- हल्दी पाउडर :- 1/4 टी स्पुण हल्दी पाउडर ,
- धनीयाँ पाउडर :- 1/4 टी स्पुण धनीयाँ पाउडर,
- लाल मिर्ची पाउडर :- आध टी स्पुण लाल मिर्ची पाउडर मिर्ची पाउडर,
- हींग :- दो चुटकी हींग,
- गरम मसाला :- दो चुटकी गरम मसाला ,
- नमक :- स्वांदअनुसार ,
- पानी :- तीन ग्लास पानी
बाफला बाटी बनाने की वीधि इस प्रकार हैं। :-
स्टेप 1![]() |
bafla dal bati recipe in hindi |
सब से पहले आप एक पारात ले। उस में आप बाटी का आटा ले। उस में आप 1/4 हल्दी पाऊडर ,सोफ जीरा ,अजवाइन ,धनीया , सुखा हुआ कस्तुरी मेथी के पत्ते, नमक आवश्यक्ता के अनुसार, और एक सर्वीस स्पुण घी डाल कर आप सभी मिश्रण को अच्छी तरह से मसलें। अब आप आवश्यक्ता के अनुसार पानी डाल कर अच्छी तरह से गुथ ले।
स्टेप 2
![]() |
bafla dal bati recipe in hindi |
अब आप मध्य अकार का लोया लेकर गोल बाटी का अकार दे। इस प्रकार सभी का बाटी बनालें और किसी बर्तन में रख ले।
स्टेप 3
![]() |
bafla dal bati recipe in hindi |
अब आप एक तपेला ले उस में एक लिटर पानी लेकर गरम करे जब पानी अच्छी तरह से उबाल आने पर आप उस में गुथा हुआ बाटी डाल ले। और ढ़कन लगा कर आप उसे पकाए जब तक की गरम पानी में बाटी तेरने नहीं लगे तब-तक आप उसे अच्छी तरह से पकाये करीब 15 मिनट तक
स्टेप 4
![]() |
bafla dal bati recipe in hindi |
अब आप गरम पानी में से बाटी को निकाल कर किसी छाननी में रख ले। और उस ठंडा कर ले। और उस बाटी को आप चार हिसा में काट ले। और किसी बर्तन में रख ले।
स्टेप 5
![]() |
बाफला बाटी रेसिपी इन हिंदी |
अब आप एक कडाही ले। उस मे आधा लिटर तेल डाल कर अच्छी तरह से गरम करें। जब तेल गरम होने पर आप उस में काटा हुआ बाटी डाल कर आप फ्राई करें। जब तक की बाटी का रंग गौल्डन कलर में ना हो तब -तक आप उसे अच्छी तरह से फ्राई करें और छानने वाली कंटेनर में रख ले। लो आप का बाफला बाटी तैयार हैं।
![]() |
बाफला बाटी रेसिपी इन हिंदी |
बाफला बाटी के लिए दाल बानाने की विधी इस प्रकार से हैं। :-
स्टेप 6सब से पहले आप दाल को अच्छी तरह से पानी से धो ले। और 20 मिनीट पानी मे रहने दे।
स्टेप 7
अब आप प्रेशर कुकंर ले उस में तीन ग्लास पानी डाले और गरम करें। और भीगोया हुआ दाल डाले और 1/4 टी स्पुण हल्दी पाउडर , कड़ी पत्ता , हींग ,नमक स्वादानुसार डाल कर आप कम से कम पांच सिटी लगा ले। और कुंकर का प्रेशर कम होने तक रहने दे।
स्टेप 8
![]() |
बाफला बाटी बनाने की विधि, |
अब आप एक नोन स्टिक फ्राइपेन ले उस में एक सर्वीस स्पुण तेल डाल कर गरम करे जब तेल गरम होने पर आप उस में 1/4 टी स्पुण जीरा डाले जब जीरा तड़कने लगे तब आप उस में बरीक कटा हुआ प्याज डाले। और हरी मिर्ची डाल कर अच्छी तरह से फ्राई करे।
स्टेप 9
![]() |
बाफला बाटी बनाने की विधि, |
जब प्याज का रंग गोल्डन कलर में होने पर आप उस में , आधा टी स्पुण लाल मिर्ची पाऊडर डाले। और 1/4 टी स्पुण धनीयाँ पाऊडर ,बारीक कटा हुआ टमाटर डाल कर अच्छी तरह से फ्राइ करें। जब तक तेल नहीं छोड़ दे तब -तक आप उसे फ्राई करे।
स्टेप 10
अब आप उस में बोईल दाल डाले और अच्छी तरह से मिक्स करें।
स्टेप 11
अब आप उस दाल में कुटा हुआ अधरक ,लसण डाले। और कम से कम 10 मिनीट ढ़कन लगा कर पकाले। और गैस को बंद कर ले। और उस में एक टी स्पुण सुखा हुआ कस्तुरी मेथी मसल कर डाले। एक चुटकी गरम मसाला डाल कर आप ढ़कन लगा कर आप कम से कम पांच मिनट तक रहने दे।
नोट :-
- ढंकन लगा कर आप दाल में लसण ,अधरक गरम मसाला डाले। जिस से दाल में अच्छी खुशबू होगी।
- गरम पानी में बाटी तब-तक बोई करे जब तक की बाटी गरम पानी में तैरने नहीं लगे।
- बाफला बाटी को गरम तेल में फ्राई करें। और गरम तेल में ही आप बाफला बाटी को निकाल ले। और छानने वाले कंटेनर में रख ले। जिस से उस में से तेल नीकल जाऐगा।
- बाफला बाटी के लिए आप गैहूँ हल्का मोटा पिसा हुआ हो ।
![]() |
bafla dal bati recipe in hindi by aju p george |
आप का बाफला दाल बाटी तयार हैं। आप एक बार इस प्रकार से बनाकर देखें आप को पसंद जरूर आयेग। यह रेसिपी आप को पसंद हैं। तो आप इसे लाईक करें। और इंडियन रेसिपी ऐप को डाउनलोड करें। और शेयर जरूर करें। जिस से रोज आप को नया -नया रेसिपी मिलती रहेगी और इंडियन रेसिपी के मिनू से अपने किचन को मेनेज करें।
आप ऐक नजर इसे भी देखें। :-
- पंचरत्न दाल रेसिपी
- रोट - रोटी
- हल्दी की सब्जी
- राजस्थानी दाल बाटी बनाने की विधि
- होम टिप्स
- केरल के व्यंजन
- वेज रेसिपी
- राजस्थानी रेसिपी
- सभी तरह के पराटे कि रेसिपी
- सभी तरह के पकोडे की रेसिपी
- नॉन वेज रेसिपी
- "इंडियन रेसिपी 4 यू" पर क्लिक करें, "इंडियन रेसिपी 4 यू" से संबंधित खरीदारी अभी करें।