Click the selector to translate the page!

साउथ इंडियन स्टाइल में अरबी के पत्ते का थोरन बनाने की विधि। लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
साउथ इंडियन स्टाइल में अरबी के पत्ते का थोरन बनाने की विधि। लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

2.3.22

Arbi Leaf Thoran in South Indian Style.

साउथ इंडियन स्टाइल में अरबी के पत्ते का थोरन बनाने की विधि। 

नमस्ते दोस्तों !
How to make Arbi Leaf Thoran in South Indian Style.


में आज आप के साथ में। साउथ इंडियन स्टाईल में अरबी के पत्ते की थोरन बनाने की विधि। आप के साथ शै्यर करना चाहता हूँ आप ने ‘इंडियन रेसिपी 4 यू’ के ‘इ - पुस्तक’  में नार्थ इंडियन में अरबी के पत्ते की थोरन बनाने की विधि पढ़ा होगा। साउथ इंडियन में अरबी के पत्ते की थोरन बनाते समय नारियल का उपयोग किया जाता हैं। और अरबी के पत्ते के साथ में तना का भी उपयोग किया जाता हैं। आप एक बार इस विधि। के साथ बनाकर देखें आप को यह रेसिपी जरूर पसंद आएगी , आइए जानते हैं साउथ इंडियन स्टाईल में अरबी के पत्ते की थोरन बनाने की विधि।
बुनियादी जानकारी :- 
  • वेज रेसिपी ,
  • रोस्टेड रेसिपी ,
  • 2 से 3 व्यक्तियों के लिए रेसिपी ,
  • तैयारी का समय 10 मिनट ,
  • कुकींग का समय 15 मिनट ,
  • नुस्खा के प्रकार : साउथ इंडियन स्टाइल में अरबी के पत्ते की थोरन बनाने की विधि ,
  • रेसिपी क्विज़ीग :- इंडियन ,
उपकरणों की आवश्यकता ,

साउथ इंडियन स्टाइल में। अरबी के पत्ते की थोरन बनाने के लिए , सामग्री इस प्रकार से हैं। :-

  1. अरबी के पत्ते :- 3 पत्ते तना के साथ अरबी का , जिसे साफ कर बारीक काटा हुआ ,
  2. नारियल :- पानी वाला 1/2 नारियल , जिसे कदुकस किया हुआ ,
  3. प्याज :- 1 प्याज , जिसे स्लाइस में काटा हुआ ,
  4. हरी मिर्च :- 7 से 8 हरी मिर्च , जिसे स्लाइस में काटा हुआ ,
  5. हल्दी पाउडर :- 1/4 टी स्पुण हल्दी पाउडर ,
  6. राई :- 1/2 टी स्पुण राई 
  7. करी पत्ता :- 1 टहनी करी पत्ता , जिसे साफ पानी से धोया हुआ ,
  8. नारियल तेल :- 1 सर्वीस स्पुण नारियल तेल ,
  9. नमक :- स्वांद अनुसार नमक ,

साउथ इंडियन स्टाईल में अरबी के पत्ते की थोरन बनाने की विधि , स्टै्प बाइ स्टै्प चित्रों के साथ इस प्रकार से हैं। :-

स्टै्प 1
अरबी के पत्ते का थोरन बनाने की विधि। 


सब से पहले आप प्याज , हरी मिर्च को स्लाइस में काट कर , किसी बरतन में रख ले। और पानी वाला नारियल को साफ कर। उसे कदूकस कर के , किसी बरतन में रख ले। 
स्टै्प 2

अब आप अरबी के पत्ते और उस के तना को साफ पानी से धो कर रख ले। और साफ कपड़े से साफ करे। और अरबी के पत्ते और उस के तने को बारीक क्युब्स में काट कर , मिकि्ंसग बॉल में लेकर रख ले। इस प्रकार से सभी तैयारी कर ले।
स्टै्प 3
अरबी के पत्ते का थोरन बनाने की विधि। 


अब आप उस मिकि्ंसग बॉल में , 1/4 टी स्पुण हल्दी पाउडर , स्वांद अनुसार नमक , स्लाइस में काटा हुआ , 1/2 हरी मिर्च , कदूकस किया हुआ नारियल डाल कर। अपने हाथों से सभी सामग्री को अच्छी तरह से मसले और मिक्स करे 1 मिनट तक , और कम से कम 5 मिनट तक रहने दे। 
स्टै्प 4
साउथ इंडियन स्टाइल में। अरबी के पत्ते की थोरन


अब आप 1 मिट्टी के कढाही में , 1 सर्वीस स्पुण नारियल तेड डाल कर। तेल को गरम करे। जब तेल गरम होने पर उस में 1/2 टी स्पुण राई डाल कर फ्राई करे। जब राई तड़कने लगे , तब आप उस में स्लाइस में काटा हुआ प्याज , स्लाइस में काटा हुआ हरी मिर्च डाल कर। हल्का रोस्ट करे। जब प्याज का रंग हल्का गौल्डन कलर में होने पर, अरबी के पत्ते का थोरन डाल कर। अच्छी तरह से रोस्ट करे। 3 मिनट तक। 
 
स्टै्प 5
अरबी के पत्ते का थोरन बनाने की विधि। 

अब आप गैस का आचँ कम रक कर। 3 मिनट तक अरबी के थोरन को अच्छी तरह से रोस्ट करे। जब - तक की उस में पानी की मात्रा कम होने तक , और अच्छी तरह रोस्ट होने तक। और गरमा - गरम चावल के साथ में सर्व करे। 
साउथ इंडियन स्टाइल में अरबी के पत्ते का थोरन बनाने की विधि।


नोट :-
  • साउथ इंडियन स्टाइल में अरबी के पत्ते की थोरन बनाते समय उस में ताजा नारियल , और नारियल तेल का उपयोग करे। जिस से उस का स्वांद और अधिक होगा। 
  • इस रेसिपी में पानी का उपयोग नहीं किया जाता हैं। 
  • साउथ इंडियन स्टाइल में अरबी के पत्ते की थोरन बनाते समय उस में मसाला मिला कर। जितना हो उसे अपने हाथों से मसलने से उस का स्वांद ज्यादा होगा। 
सुझाव :-
  • इस रेसिपी में हरी मिर्च , ताजा नारियल होने से अरबी थोरन का स्वांद और अधिक होता हैं। 
अरबी के पत्ते से जूड़ी एक खोज :-
 
Arbi Leaf Thoran in South Indian Style.


साउथ इंडियन स्टाइल में अरबी के पत्ते का थोरन बनाने की विधि सरल हैं। और कम सामग्री में तैयार कर सकते हैं। आप एक बार इस विधि। से तैयार कर के देखें आप को यह रसिपी जरूर पसंद आएगा। आप को यह रेसिपी। अच्छी लगी तो आप अपने रिश्तेदारों को भी , आप यह रेसिपी शेयर जरूर करें। और कोई कमेंट्स करता हैं तो निचे कमेट्स बॉक्स में। अपना नाम और ईमेल पता लिख कर कमेंट्स कीजिये। हम रोज आपके रसोई के लिए नए - नए व्यंजन बनाने की विधियां लाते रहेगें। आप को इंडियन रेसिपी फोर यू में। अरबी और अरबी के पत्ते से जुड़ी रेसिपी पढ़ने को मिल सकती हैं। आप इंडियन रेसिपी ऐप डाउनलोड करें। जिस से रोज आप को नया -नया रेसिपी पढ़ने को मिल सकती हैं। और आप इंडियन रेसिपी के मिनू से आप अपने किचन को मेनेज करें।

How to make Arbi Leaf Thoran in South Indian Style.


RatingWidget

कुल पेज दृश्य

फ़ॉलोअर