चना चाट रेसिपी बनाने की विधि।
नमस्ते दोस्तो !मैं। आज आप के सामने। चाट रेसिपी के तहत में। काले चने की चटपटी चाट रेसिपी जो की चार प्रकार से बनाने की विधि। आप के साथ यह रेसिपी शेयर करना चाहता हूँ। काले चाने को आप अंकुरित कर के या उबालकर के तैयार कर सकते हैं। चना चाट बनाने के लिए आप काबुली चने या काला चने का उपयोग में ले सकते हैं। चना चाट बनाने की विधि। से बनाने पर इस का स्वंद और अधिक होगा। और काबुली चने या काले चने को आप सही विधि। के अनुसार उबालकर तैयार करने पर इस का स्वांद और अधिक होगा। काले चने को आप अंकुरित कर के चाट बनाने पर बहुत ही पौष्टिक और स्वादिष्ट होगा। आप एक बार मेरी विधि। के अनुसार आप चना चाट को चार प्रकार से बना कर देखें। आप को यह रेसिपी जरूर पसंद आऐगी। आइये जानते हैं। इसकी रेसिपी।
![]() |
chana chaat masala in hindi by Aju p George |
कृप्या ध्यान दे :-
- किसी भी लाल अक्षर वाले शब्दों ,पर क्लिक। करके उस शब्दों से संम्बधित बातें विस्तार से जान सकते हैं।
बुनियादी जानकारी :-
- चाट रेसिपी
- वेज रेसिपी ,
- चार व्यक्तियों के लिये यह रेसिपी ,
- तैयारी के समय मिनट ,
- कुक का समय 15 - 20 मिनट ,
- नुस्खा के प्रकार : चना चाट बनाने की विधि।
- कार्य करता हैं। :- चार
उपकरणों की आवश्यक्ता :-
चना चाट बनाने के लिए सामग्री इस प्रकार हैं। :-
- काले चने :- 500 ग्राम काले चने ,
- जीरा :- एक टी स्पुन जीरा ,
- भुना हुआ जीरा :- एक टी स्पुन भुना हुआ जीरा ,
- लाल मिर्च पाउडर :- एक टी स्पुन लाल मिर्च पाउडर ,
- हरी मिर्च :- 5 - 7 हरी मिर्च बारीक काटा हुआ ,
- काला नमक :- एक टी स्पुन काला नमक ,
- अमचूर पाउडर :- एक टी स्पुन अमचूर पाउडर ,
- ताजा धनियाँ पत्ती :- एक कटोरी ताजा हरा धनियाँ पत्ती बारीक काटा हुआ ,
- नींबू :- चार नींबू का रंस
- प्याज :- एक कटोरी प्याज बारीक काटा हुआ ,
- टमाटर :- एक कटोरी टमाटर बारीक काटा हुआ ,
- चाट मसाला :- एक टी स्पुन चाट मसाला ,
- लहसुन :- 4 - 5 लहसुन साफ किया हुआ ,
- नमक :- स्वांद अनुसार ,
- तेल :- आधा लिटर तेल चना जोर गरम तैयार करने के लिए।
काबुली चने या काले चने को उबालने के लिए सामग्री इस प्रकार से हैं।
- चाय पत्ती :- एक टी स्पुन चाय पत्ती ,
- लोग :- तीन लोग ,
- छोटी इलायची :- एक छोटी इलायची ,
- बड़ी इलायची :- एक बड़ी इलायची ,
- दाल चीनी :- दो एम एम का दाल चीनी का टुकड़ा ,
- सौफ :- एक टी स्पुन सौफ ,
- आवंला पाउडर :- एक टी स्पुन आवंला पाउडर ,
- पानी :- एक लीटर पानी ,
- कपड़ा का छोटी पोटली :- कपड़ा की पोटली जिस में साबुत मसाला चाय पत्ती भर कर। काबुली चने / काले चने को बोईल कर सके।
- नमक :- स्वांद अनुसार ,
काबुली चने /काले चने को बोईल करने की विधि। इस प्रकार से हैं।
स्टेप 1
![]() |
chana chaat masala recipes by Aju P George |
सब से पहले आप काबुली चने /काले चने को एक रात भर पानी में भिगों कर रख ले। सुबह आप काबुली चने /काले चने को साफ पानी में धो कर प्रेशर कुंकर में ले कर आवश्यक्ता के अनुसार पानी डाल ले।
स्टेप 2
अब आप कपड़ा की एक पोटली बना ले। उस में एक टी स्पुन चाय पत्ती , लोग , सौफ , छोटी इलायची , बड़ी इलायची , दाल चीनी , आवंला पाउडर , डाल कर आप पोटली को बांद ले। और पोटली को आप प्रेशर कुंकर में डालें और स्वांदअनुसार नमक डाल कर आप 3 - 4 सिटी लगा ले। इस प्रकार से काले चने या काबुली चने को उबाले।
चना चाट बनाने की अलग - अलग विधि। स्टेप बाइ स्टेप चित्रों के साथ इस प्रकार से हैं।
चना चाट बनाने की पहली विधि।स्टेप 1
![]() |
Street Food Chaat |
सब से पहले आप प्याज , टमाटर , हरी मिर्च , हरा धनियाँ , सभी को आप बारीक काट ले। अब आप मिक्सीग बॉल ( mixing bowl ) ले। उस में आप बोईल किया हुआ एक कटोरी काले चने ले। उस में दो टी स्पुन बारीक काटा हुआ प्याज , एक टी स्पुन हरी मिर्च , दो टी स्पुन टमाटर , दो टी स्पुन हरा धनियाँ बारीक काटा हुआ , दो टी स्पुन निम्बू का रंस , दो चुटकी काला नमक , दो चुटकी जीरा पाउडर , दो चुटकी चाट मसाला , दो चुटकी अमचूर पाउडर , स्वांदअनुसार नमक डाल कर इन सभी मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें। और सर्व करें। पहला चना चाट मसाला तैयार हैं।
चना चाट बनाने की दुसरी विधि।
स्टेप 2![]() |
chana chaat masala |
सब से पहले आप मिक्सीग बॉल ( mixing bowl ) ले। उस में आप दो टी स्पुन तेल , 1/2 टी स्पुन लाल मिर्च पाउडर , दो चुटकी काला नमक , दो चुटकी अमचूर पाउडर , दो चुटकी चाट मसाला , दो चुटकी हल्दी पाउडर , दो चुटकी जीरा पाउडर , दो टी स्पुन निम्बू का रंस डाल कर और स्वांद अनुसार नमक डाल कर। सभी मश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें। और एक कटोरी बोईल चने डाल कर अच्छी तरह से सभी को मिक्स करें।
स्टेप 3
अब आप माईक्रोऑवन ड्रे पर चने डाल कर फैला ले। और 600 वॉट पर 4 मिनट तक माईक्रोवेव करें। दुसरी विधि। के अनुसार आप का चना चाट रेसिपी तैयार हैं। सर्व करें।
चना चाट बनाने की तीसरी विधि। इस प्रकार से हैं।
स्टेप 4
![]() |
kala chana chaat |
अब आप एक कढ़ाई ले। उस में आधा सर्वीस स्पुन तेल डाल कर। तेल को गरम करें। जब तेल गरम होने पर आप उस में हल्का कुटा हुआ लहसुन , 1/4 टी स्पुन जीरा डाल कर। फ्राई करें। जब लहसुन का कलर हल्का गोल्ड़न होने पर आप उस में एक कटोरी चने डाले और 3 से 4 मिनट तक अच्छी तरह से फ्राई करें। 1/2 टी स्पुन लाल मिर्च पाउडर , 1/4 टी स्पुन हल्दी पाउडर , डालकर इन सभी मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें। अब आप उस में दो चुटकी काला नमक , दो चुटकी अमचुर पाउडर , दो चुटकी चाट मसाला , दो चुटकी भुना हुआ जीरा पाउडर , दो टी स्पुन प्याज बारीक काटा हुआ , दो टी स्पुन टमाटर बारीक काटा हुआ , एक टी स्पुन हरी मिर्च बारीक काटा हुआ , दो टी स्पुन हरा धनियाँ , स्वांद अनुसार नमक , दो टी स्पुन नीम्बू का रंस डाल कर इन सभी मिश्रण मिला ले। तीसरी विधि। के अनुसार चना चाट मसाला तैयार हैं। सर्व करें।
चना चाट मसाला बनाने की चौथी विधि। को चना जोर गरम भी कहा जाता हैं।
स्टेप 5![]() |
chana jor garam chaat recipe |
अब आप चकला - बैलन ले। उस में आप एक सर्वीस स्पुन चने ले कर चकला पर फैलाकर बैलन की सहायता से आप उसे बैले और चपटा करें। और प्लेट में ले। इस प्रकार से आप एक कटोरी उबले चने को आप दबा कर चपटा करे ले। और धूप में सुखा ले। अब आप कढ़ाई ले। उस में आधा लिटर तेल डाल कर तेल को गरम करें। जब तेल गरम होने पर आप उस में चपटा किया हुआ चने डाल कर फ्राई करें। जब तक की हल्का गोल्ड़न कलर होने तक। अब आप उस में दो चुटकी काला नमक , दो चुटकी अमचूर पाउडर , 1/4 टी स्पुन लाल मिर्च पाउडर , दो चुटकी चाट मसाला , स्वांद अनुसार नमक डाल कर इन सभी मिश्रण को अच्छी तरह से मिला ले। आप का चना जोर गरम चौथी विधि। के अनुसार चना चाट मसाला तैयार हैं। सर्व करें।
नोट :-
- काला नमक , सफेद नमक , चाट मसाला इन सभी का आप उपयोग करने पर आप नमक का विशेष ध्यान दें।
- चना अच्छी तरह से उबालने के बाद ही चना चाट मसाला तैयार करें।
सुझाव :-
- गरम पानी में चने को भीगोने पर। कम समय में चने तैयार होगा।
- चपटा चने को आप माईक्रोवेव पर रख कर के भी रोस्ट कर के चाट तैयार कर सकते हैं।
- चौथी विधि। में आप तेल में फ्राई करने के स्थान पर आप कढ़ाई में दो टी स्पुन तेल डाल कर के आप रोस्ट भी कर सकते हैं।
- काले चने को गरम पानी में डाल कर उस में 1/4 टी स्पुन मीठा सोड़ा ( कुंकीग सोड़ा ) डाल , 1/2 टी स्पुन नमक डाल कर तीन घंटे पानी में भीगो कर। चने को आप चपटा कर सकते हैं।
- चने चाट रेसिपी में आप आवश्यकतानुसार लहसुन सेव का प्रयोग कर सकते हैं।
हरे चने का वडा चना ड्राई बनाने की विधि काले चने की सब्जी बनाने की विधि चने गुड के पराठे मक्का की पुट्टू बनाने की विधि छोले भटूरे
![]() |
Chana Jor Garam (Street Food) Chaat |
आप एक बार इस प्रकार से चना चाट रेसिपी तैयार कर के सर्व करें। यह बहुत ही आसानी से बन जाने वाली विधि हैं। आप को इस ब्लॉग में और भी चाट रेसिपी से जुड़ी अनेक रेसिपी। आप को पढ़ने को मिल सक्ते हैं। आप को यह विधि। अच्छी लगी तो आप अपने रिश्तेदारों को भी आप यह रेसिपी शेयर जरूर करें। और कोई कमेंट्स करता हैं तो निचे कमेंट्स बॉक्स में। अपना नाम और ईमेल पता लिख कर कमेंट्स कीजिये। हम रोज आपके रसोई के लिए नए - नए व्यंजन बनाने की विधियां लाते रहेगें। और लेटेस्ट अपडेट व लगातार नयी जानकारियों के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करे , आपका एक - एक लाइक व शेयर हमारे लिए बहुमूल्य है। अगर आपके पास इससे जुडी और कोई जानकारी है तो हमें कमेंट्स बॉक्स में कमेंट्स कीजिये। और आप इंडियन रेसिपी ऐप डाउनलोड करें। जिस से रोज आप को नया -नया रेसिपी पढ़ने को मिल सकता हैं। और आप इंडियन रेसिपी के मिनू से आप अपने किचंन को मेनेज करें।
आप एक नजर , इसे भी देखें। :-
- सभी तरह की चटनी बनाने की विधि।
- चाट रेसिपी ,
- सभी तरह के पकोड़े बनाने की विधि।
- सभी तरह के नाश्ते की रेसिपी ,
- साउथ इंडियन रेसिपी ,
- वेज रेसिपी ,
- नोन वेज रेसिपी ,
- राजस्थानी रेसिपी ।
Click 'Indian Recipes 4 you , Related, homemade products shopping now