Click the selector to translate the page!

23.5.22

हरी मूंग दाल का थोरन बनाने की विधि।

हरी मूंग दाल का थोरन बनाने की विधि।

How to make Green Moong Dal Thoran.


हरी मूंग दाल का थोरन की सब्जी एक दम से रोस्टेड बनता हैं। यह रेसिपी साउथ इंडियन ( केरल ) की रेसिपी हैं। जिसे चेर - पयर थोरन , पयर थोरन के नाम से जाना जाता हैं। जिसे हरी मूंग दाल , मोठ दाल , वनपयर  से तैयार किया जाता हैं। यह रेसिपी ज्यादा तर तो गुड फ्राइडे पर कांजी , पयर थोरन , पापड के साथ में सर्व किया जाता हैं। यह रेसिपी में मूंग दाल और वनपयर दाल के सात थोरनन बनाने की विधि हैं। यह रेसिपी 50 से 60 व्यक्तियों के लिए तैयार किया गया हैं। आइए जानते हैं। हरी मूंग दाल का थोरन की सब्जी बनाने की विधि। 



बुनियादी जानकारी :-

  • वेज रेसिपी ,
  • 50 से 60 व्यक्तियों की लिए रेसिपी ,
  • तैयारी का समय 3 घंटा ,
  • कूकींग समय 1 घंटा ,
  • नुस्खा के प्रकार : हरी मूंग दाल , वनपयर के सात थोरन बनाने की विधि।
  • रेसिपी क्विज़ींग :- इंडियन ,

उपकरणों की आवश्यक्ता :-

  • 10 लिटर की तपेली,
  • बड़ी कढाई ,
  • मिक्सी ग्राइडर ,

हरी मूंग दाल का थोरन बनाने के लिए सामग्री इस प्रकार से हैं। :-

  1. हरी मूंग  :- 2 किलों हरी मूंग ,
  2. वनपयर  :- 3 किलों वनपयर ,
  3. प्याज :- 1 किलों प्याज ,
  4. हल्दी पाउडर :- 2 टी स्पुण हल्दी पाउडर ,
  5. हरी मिर्ची :- 100 ग्राम हरी मिर्ची ,
  6. जीरा :- 3 टी स्पुण जीरा ,
  7. राई :- 3 टी स्पुण राई ,
  8. लहसुन :- 250 ग्राम लहसुन , जिसे साफ किया हुआ ,
  9. नारियल :- 5 नारियल पानी वाला , जिसे कद्दूकस किया हुआ , 
  10. साबूत सुखा लाल मिर्ची :- 20 ग्राम साबूत सुखा लाल मिर्ची ,
  11. लाल मिर्ची पाउडर :- 20 ग्राम लाल मिर्ची पाउडर ,
  12. लाल मिर्च क्रश :- 20 ग्राम लाल मिर्च क्रश ( साबूत सुखा लाल मिर्ची जिसे दरदरा कुटा हुआ )
  13. करी पत्ता :- 100 ग्राम करी पत्ता ,
  14. तेल :- 300 ग्राम , तेल सरसों का ,
  15. नमक :- स्वांद अनुसार ,

हरी मूंग दाल का थोरन बनाने की विधि , स्टै्प बाइ स्टै्प चित्रों के साथ इस प्रकार से हैं। 

स्टै्प 1 

हरी मूंग दाल का थोरन बनाने की विधि।


मूंग दाल और वनपयर को साफ करे। और साफ पानी में धो कर अलग - अलग बरतन में ले। उस में गरम पानी डाल कर मूंग दाल और वनपयर को भिगो कर रख ले। 2 से 3 घंटे के लिए। जिस से मूंग दाल और वनपयर एक दम से नरम होजाए।

स्टै्प 2

cherupayar 


अब आप लहसुन को साफ कर के किसी बरतन में रख ले। अब आप सभी नारियल को कद्दूकस कर के किसी बरतन में रख ले। और प्याज को स्लाइस में काट कर रख ले। और हरी मिर्ची को दरदरा पिस कर किसी बरतन में रख ले।

स्टै्प 3

मूंग दाल और वनपयर 


अब आप 10 लिटर की तपेली ले। उस में भिगोया हुआ हरी मूंग दाल और वनपयर को धोकर तपेली में ले। और उस में 4 लिटर पानी डाल कर। उबालने के लिए रख ले। 

स्टै्प 4

हरी मूंग दाल का थोरन बनाने की विधि


जब हरी मूंग दाल और वनपयर उबलने लगे , तब उस में झाग आने पर झाग को अलग कर ले। जब - तक की मूंग दाल और वनपयर से झाग आना बंद नहीं होता तब - तक तेज आंच में उबाले। 

स्टै्प 5

जब हरी मूंग दाल और वनपयर उबलने लगे , 


जब मूंग दाल वनपयर बोयल होने पर गैस का अचं कम रखे। और पानी की मात्रा को कम कर दे। और पयर थोरन को ज्यादा नहीं हिलाते हुए बोयल करे। और हरी मूंग दाल वनपयर हल्का बोयल होने तक विशेष ध्यान रखे की कही दाल जले नहीं। और पानी की मात्रा कम होने तक।

स्टै्प 6

लहसुन डाल कर ,  हिलाते हुए मूंग दाल वनपयर


अब आप मिक्सी के जार ले। उस में 3 टी स्पुण जीरा डाल कर हल्का दरदरा पीस ले। उसी में साफ किया हुआ लहसुन डाल कर , दरदरा पिस ले। उसे पयर थोरन में डाल कर। हिलाते हुए मूंग दाल वनपयर पकाए।

स्टै्प 7

Kerala Style Kanji and payar Thoran 


अब आप कद्दूकस किया हुआ नारियल में 2 टी स्पुण हल्दी पाउडर , 50 ग्राम करी पत्ता डाल कर। हाथों से अच्छी तरह से मिक्स करे। अब आप उस पयर थोरन में डाल कर। सभी सामग्री को मिलाए। अब आप उस में दरदरा पिसा हुआ हरी मिर्ची , स्वांद अनुसार नमक डाल कर। पयर थोरन को अच्छी तरह से मिक्स करें। 

स्टै्प 8

Kerala Style payar Thoran 


अब आप उस पयर थोरन में 20 ग्राम लाल मिर्ची पाउडर , 20 ग्राम लाल मिर्च क्रश ( साबूत सुखा लाल मिर्ची जिसे दरदरा कुटा हुआ ) डाल कर। कम आच में हल्का हाथों से हिलाते हए पकाए 10 मिनट तक। और ठंडा होने के लिए रख ले। 

स्टै्प 9

Kerala Style  payar Thoran 


अब आप दुसरी कढाई या तपेली ले उस में 300 ग्राम,  तेल सरसों का तेल डाल कर तेल को गरम करें। जब तेल गरम होने पर उस में 3 टी स्पुण राई और स्लाइस में काटा हुआ प्याज , डाल कर। प्याज को गोल्डन कलर होने तक रोस्ट करे। जब प्याज का रग हल्का गौल्डन कलर में होने पर , उस में 20 ग्राम साबूत सुखा लाल मिर्ची , 50 ग्राम करी पत्ता डाल कर। सभी समग्री को हिलाते हुए रोस्ट करे। अब आप उस में मसाला मिलाया हुआ पयर थोरन को डाल कर रोस्ट करे। 



नोट :- 

  • हरी मूंग दाल और पयर को गरम पानी में भिगोये जिस से जल्दी हरी मूंग दाल और पयर नमरम होगा। 
  • हरी मूंग दाल और पयर को बोयल करते समय उस का झाग को अलग करे। जिस से खाने वाले व्यक्तियों को यूरिक एसिड का प्रॉब्लम नहीं होगा। 
  • पयर थोरन में पानी की मात्रा कम रखे। और मूंग दाल और पयर अलग - अलग हो उस का विशेष ध्यान रखें।

सुझाव :-

  • किसी व्यक्ति को यूरिक एसिड का प्रॉब्लम होने से बचने के लिए इस विधि। के अनुसार ही दाल को बोयल करे। 

थोरन रेसिपी से जूड़ी एक खोज :-

पपीता थोरन केरला स्टाईल में बनाने की विधि।    सूरन थोरन केरला स्टाईल में बनाने की विधि।     अरबी के पत्ते की थोरन बनाने की विधि।      पत्ता गोभी का थोरन बनाने की विधि।    नॉर्थ इंडियन में अरबी के पत्ते की थोरन बनाने की विधि।


How to make Green Moong Dal Thoran.


हरी मूंग दाल के सात पयर थोरन की रसिपी बनाने की विधि बहुत ही आसान रेसिपी हैं। आप एक बार इस विधि से बनाकर देखें। आप को यह रेसिपी जरूर पसंद आएगी। आप को यह रेसिपी अच्छी लगी तो आप अपने रिश्तेदारों को भी आप यह रेसिपी जरूर शेय्र करें। और कोई कमेंट्स करता हैं। तो निचे कमेट्स बॉक्स में अपना नाम और इ मेल पता लिख कर कमेंट्स कीजिये। हम रोज आपके रसोई के लिए नए - नए व्यंजन बनाने की विधियां लाते रहेगें। आप को ’’ इंडियन रेसिपी 4 यू ’’ के इ पुस्तक में थोरन से जुड़ी रेसिपी पढने को मिल सकती हैं। और इंडियन रेसिपी के मिनू से आप अपने किचन को मेनेज करें। 


हरी मूंग दाल का थोरन बनाने की विधि।



आप ऐक नजर , इसे भी देखें। :-

"Indian Recipes 4 you" to Related "4 you Enterprises",   Click and Home Made products shopping Now online in india.
Read Indian recipes in hindi on       Amazon Kindle eBook.
Download PDF File.      ( पी डी एफ फाइल डाउनलोड करें। )



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


RatingWidget

कुल पेज दृश्य

फ़ॉलोअर